देवघर : सवारी गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत, 4 गंभीर

देवघर :झारखंड में गुरुवार को बड़ी दुर्घटना हुई. इसमें 4 लोगों की मौत हो गयी और 7 अन्य घायल हो गये. घायलों में 4 की हालत गंभीर है. दुर्घटना देवघर-सारठ मुख्य मार्ग पर हुई. एक शव का अंतिम संस्कार करने के लिए लोग सवारी गाड़ी में सवार होकर सुल्तानगंज जा रहे थे. इसी दौरान दुर्घटना […]

देवघर :झारखंड में गुरुवार को बड़ी दुर्घटना हुई. इसमें 4 लोगों की मौत हो गयी और 7 अन्य घायल हो गये. घायलों में 4 की हालत गंभीर है. दुर्घटना देवघर-सारठ मुख्य मार्ग पर हुई. एक शव का अंतिम संस्कार करने के लिए लोग सवारी गाड़ी में सवार होकर सुल्तानगंज जा रहे थे. इसी दौरान दुर्घटना हो गयी.

बताया जाता है कि बाराटांड़ डकाय जंगल के पास एक सवारी गाड़ी को विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. इसमें 4 लोगों ने मौका-ए-वारदात पर ही दम तोड़ दिया. सवारी गाड़ी रंगा सिरसा से सुल्तानगंज की ओर जा रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >