देवघर : नौ अफसरों ने एक भी केस नहीं निबटाया

देवघर में केस निष्पादन में डीसी सबसे आगे देवघर : जिले के विभिन्न दंडाधिकारियों के कोर्ट में वर्षों से दाखिल रेवेन्यू समेत अन्य केस के निष्पादन में देवघर के नौ अफसर फिसड्डी हैं. सरकार के रेवेन्यू मॉनिटरिंग सिस्टम की वेबसाइट में अपलोड डाटा के अनुसार देवघर के नौ अफसरों ने केस को निष्पादित करने में […]

देवघर में केस निष्पादन में डीसी सबसे आगे
देवघर : जिले के विभिन्न दंडाधिकारियों के कोर्ट में वर्षों से दाखिल रेवेन्यू समेत अन्य केस के निष्पादन में देवघर के नौ अफसर फिसड्डी हैं. सरकार के रेवेन्यू मॉनिटरिंग सिस्टम की वेबसाइट में अपलोड डाटा के अनुसार देवघर के नौ अफसरों ने केस को निष्पादित करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखायी है.
इन नौ अफसरों ने अपने-अपने कोर्ट में पेंडिंग केस में एक भी निष्पादित नहीं कर पाये हैं. वहीं देवघर डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने अपने कोर्ट में पेंडिंग केस को निष्पादित करने में सबसे आगे हैं. डीसी के कोर्ट में कुल 1523 केस हैं, इसमें 868 केस का निष्पादन कर दिया गया है. शेष 655 केस पेंडिंग है. जिले भर में कुल 9,775 केस में 1319 केस का निष्पादन हो चुका है व कुल 8,456 केस पेंडिंग हैं. केस निष्पादन में मधुपुर एसडीओ दूसरे व देवघर डीसीएलआर तीसरे स्थान पर हैं.
अॉफिसर केस निष्पादन पेंडिंग
डीसी 1523 868 655
मधुपुर एसडीओ 4015 225 3790
देवघर डीसीएलआर 749 210 539
मधुपुर डीसीएलआर 772 14 758
देवघर एसडीओ 1477 02 1475
एडीसी 205 00 205
देवघर सीओ 508 00 508
देवीपुर सीओ 06 00 06
करौं सीओ 45 00 45
मधुपुर सीअो 105 00 105
मोहनपुर सीओ 47 00 47
पालोजोरी सीअो 204 00 204
सारठ सीअो 111 00 111
सारवां सीओ 08 00 08
कुल 9,775 1319 8,456

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >