बहनोई पर दर्ज कराया बहन की हत्या का केस

सारठ बाजार : मधुपुर थाना क्षेत्र के पनियारा गांव निवासी सुभाष दास ने बहन की हत्या कर शव को छुपाने को लेकर बहनोई के विरुद्ध सारठ थाना में मामला दर्ज कराया है. थाना में दिये गये आवेदन में जिक्र है कि उसकी बहन रीता की शादी 2017 में सारठ थाना क्षेत्र के कुडारो गांव के […]

सारठ बाजार : मधुपुर थाना क्षेत्र के पनियारा गांव निवासी सुभाष दास ने बहन की हत्या कर शव को छुपाने को लेकर बहनोई के विरुद्ध सारठ थाना में मामला दर्ज कराया है. थाना में दिये गये आवेदन में जिक्र है कि उसकी बहन रीता की शादी 2017 में सारठ थाना क्षेत्र के कुडारो गांव के भरत दास के साथ हुई थी. शादी के बहन कुंडारो में रहती थी.
कहा है कि बीते 22 सितम्बर को मेरे पिता सुधीर दास की मृत्यु हो गई. श्राद्ध क्रम में मेरी बहन पनियारा आयी थी. श्राद्ध के बाद मेरी बहन कुंडारो चले गई. इसके बाद मैं आठ अक्टूबर को बहन से मिलने कुंडारो गया तो वह घर पर नहीं मिली. पूछने पर घरवालों ने कुछ नहीं बताया. इसके बाद दोबारा अपने सगे-संबंधियों को लेकर कुंडारो पूछने गया तो मेरा बहनोई भरत दास, उनके भाई अशोक दास, मोती दास व उनकी पत्नी गाली-गलौज करने लगे.
कहा कि तुम्हें तुमारी बहन से भेंट नहीं होगी. तुमको भी मार कर फेंक देंगे. इधर, पुलिस ने कांड संख्या 152/18 धारा 364/34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >