स्वच्छता ही सेवा के तहत लगा स्वास्थ्य शिविर

मधुपुर : बुधवार को चांदमारी विद्यालय में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत नगर पर्षद के तत्वावधान में अनुमंडलीय अस्पताल के सहयोग से शिविर का आयोजन किया गया. स्वास्थ्य जांच शिविर का उदघाटन कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार ने किया. इसमें विभिन्न रोग से संबंधित दर्जनों मरीजों की जांच की गयी. वहीं कई रोगियों को जांच […]

मधुपुर : बुधवार को चांदमारी विद्यालय में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत नगर पर्षद के तत्वावधान में अनुमंडलीय अस्पताल के सहयोग से शिविर का आयोजन किया गया. स्वास्थ्य जांच शिविर का उदघाटन कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार ने किया.
इसमें विभिन्न रोग से संबंधित दर्जनों मरीजों की जांच की गयी. वहीं कई रोगियों को जांच के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भी भेजा गया. स्वास्थ्यकर्मियों नेे लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करना है.
ताकि लोग बीमारी से बच सकें. मौके पर डाॅ करण, मंजीत कुमार, राकेश कुमार, एएनएम कल्याणी कुमारी, संगीता कुमारी समेत राजू वर्मन, श्याम, राजेंद्र साव आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >