देवघर : त्योहारों के दौरान किसी तरह की अफवाह फैलाकर आमजनों को दिग्भ्रमित करने वालों की अब खैर नहीं. ऐसे तत्वों से निबटने के लिए एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने जिले में विशेष टास्क फोर्स गठित किया है. उक्त टास्क फोर्स में देवघर एसडीपीओ सहित मधुपुर व सारठ के एसडीपीओ को शामिल किया गया है. किसी भी समस्या के तुरंत समाधान के लिए आमजनों से 181 डायल करने का आग्रह किया गया है.
इस संबंध में आदेश जारी करते हुए एसपी ने आमजनों से अपील की है कि अगर किसी व्यक्ति या संगठनों द्वारा अफवाह या भ्रम से संबंधित मोबाइल मैसेज, व्हाटसअप मैसेज व फेसबुक मैसेज फैलाया जाये, तो तुरंत नजदीकी थाने में सूचना दें. एसपी के सरकारी मोबाइल नंबर 9470591079 पर भी सूचना दे सकते हैं.
वहीं विशेष टास्क फोर्स सदस्य देवघर एसडीपीओ के सरकारी मोबाइल 9470591066, मधुपुर एसडीपीओ के मोबाइल नंबर 9470591067 व सारठ एसडीपीओ के मोबाइल नंबर 9431174431 पर भी इस तरह की सूचना दे सकते हैं. संबंधित तत्वों पर कार्रवाई की जायेगी. यह कदम मुहर्रम, दुर्गापूजा व दीपावली को ध्यान में रखते हुए एसपी द्वारा
उठाया गया है.
