डीसी व एसडीअो ने मेजर ध्यानचंजद की तसवीर पर पुष्प अर्पित कर कैंप का किया उद्घाटन
देवघर : जिला खेल प्राधिकरण की अोर से नेताजी इंडोर स्टेडियम में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न संघ से जुड़े पदाधिकारी व खिलाड़ियों ने 56 यूनिट रक्तदान किया. इससे पूर्व डीसी राहुल कुमार सिन्हा, एसडीअो रामनिवास यादव ने मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर विधिवत ब्लड डोनेशन कैंप की शुुरुआत की.
कैंप के अवसर पर डीएसए के महासचिव युधिष्ठिर प्रसाद राय, डीएसए सचिव आशीष झा, जवाहर सिंह, मनोज मिश्रा, संजय मालवीय, आजाद पाठक, वीरेंद्र सिंह, इफ्तिखार सेख, चेतराम श्रृंगारी, धर्मेंद्र देव, ज्ञान शाही, कृष्ण कुमार बरनवाल, नवीन शर्मा, राजकुमार, लखेश्वर मंडल, दीपक, शिवशंकर सिंह, मोहित पराशर, सुबोध, कुंदन कुमार अन्य मौजूद थे.
