फर्जी प्राक्कलन पर पीसीसी सड़क निर्माण की बीडीओ ने की जांच, छह इंच ढलाई के बदले चार इंच की ढलाई

अकबरनगर : प्रखंड के अकबरनगर पंचायत में फर्जी प्राक्कलन पर पीसीसी सड़क के निर्माण करने का मामला प्रभात खबर में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद बीडीओ प्रभात रंजन पीसीसी सड़क निर्माण की जांच करने पहुंचे. बीडीओ ने नवनिर्मित पीसीसी सड़क की जांच कर बताया कि प्राक्कलन पूर्व जेई के द्वारा बनाया गया है. प्राक्कलन […]

अकबरनगर : प्रखंड के अकबरनगर पंचायत में फर्जी प्राक्कलन पर पीसीसी सड़क के निर्माण करने का मामला प्रभात खबर में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद बीडीओ प्रभात रंजन पीसीसी सड़क निर्माण की जांच करने पहुंचे. बीडीओ ने नवनिर्मित पीसीसी सड़क की जांच कर बताया कि प्राक्कलन पूर्व जेई के द्वारा बनाया गया है.
प्राक्कलन में मिट्टी भराई कर ईट सोलिंग करने के बाद छह इंच ढलाई करने का प्रावधान किया गया है. प्राक्कलन के मुताबिक कार्य नहीं किया गया है. प्राक्कल में सड़क की ढलाई छह इंच करने को कहा गया है, जबकि मुखिया ने चार इंच सड़क की ढलाई की है.नवनिर्मित पीसीसी सड़क का लंबाई व चौड़ाई की मापी करायी.
बीडीओ ने बताया कि मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना के तहत जो काम किया जा रहा है, उसमें कोई गुणवत्ता में कोई कमी नहीं रहने दी जायेगी. पंचायत में जो जेई है उसी के द्वारा प्राक्कल पर कार्य होगा. अगर कोई दूसरे जेई के प्राक्कलन पर कार्य कर रहा है, तो इसकी जांच पड़ताल की जायेगी.जो भी दोषी होगे,उस पर कार्रवाई होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

Deoghar News : बंद घरों को निशाना बनाने वाले गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Deoghar News : कचरा प्रबंधन को लेकर बेहतर प्लान बनायें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीसी

पिता की हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज, आरोपी पुत्र को भेजा गया जेलफोटो – पुलिस हिरासत में आरोपीप्रतिनिधि चितरा: थाना क्षेत्र की सिमला पंचायत स्थित माझीडीह गांव में वृद्ध मुलिन हेंब्रम की पिटाई कर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. मृतक के बड़े पुत्र श्रीजल हेंब्रम के लिखित आवेदन के आधार पर बुधवार देर शाम चितरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गईवहीं आरोपी पुत्र लखीराम हेंब्रम को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.दर्ज प्राथमिकी में श्रीजल हेंब्रम ने बताया कि उनका भाई लखीराम हेंब्रम सनकी स्वभाव का है तथा अक्सर घर में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद और मारपीट करता रहता था. घटना के दिन उसने अपने पिता मुलिन हेंब्रम से रुपये की मांग की थी। पिता द्वारा पैसे देने से मना करने पर वह गुस्से में आ गया और उनके साथ बेरहमी से मारपीट करने लगा। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई.पुलिस मामले की की जांच में जुटी हुई है.

बीजेपी ने धरना-प्रदर्शन कर राज्य सरकार को हर मोर्चे पर बताया विफल

यह भी पढ़ें >