देवघर: शुक्रवार को झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा इंटरमीडिएट कला का रिजल्ट जारी किया गया. इसमें मधुपुर कॉलेज, मधुपुर के मो जाकिर हुसैन ने देवघर जिले में 365 अंकों के साथ अव्वल स्थान प्राप्त किया है.
मो जाकिर ने परीक्षा में उर्दू विषय में सर्वाधिक 83 अंक प्राप्त किये. साथ ही सोशल साइंस में 76 अंक, पॉलिटिकल साइंस में 74 अंक, हिस्ट्री में 67 अंक व इंगलिश में 65 अंक प्राप्त किया.
देवघर में दूसरे स्थान पर रहे एएस कॉलेज की प्रीति सिंह 354 अंक व देवघर कॉलेज की शालिनी कुमारी ने 350 अंक प्राप्त किया. परीक्षा परिणाम से छात्रों में काफी उत्साह है.
