नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में गिधैया की टीम बनी चैंपियन

देवीपुर के तिलजोरी मैदान में स्पोर्ट्स इवेंट आयोजित

देवीपुर. प्रखंड क्षेत्र के तिलजोरी मैदान में धर्मेंद्र मेमोरियल क्रिकेट क्लब की ओर से नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इस दौरान मैच गिधैया और नावाडीह टीम के बीच फाइनल मैच खेला गया, जिसमें टॉस जीतकर गिधैया की टीम ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया. गिधैया की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 76 रन बना पायी. वहीं, जवाब पारी खेलने उतरी नावाडीह की टीम सभी विकेट खोकर 75 रन ही बना पायी. क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजक कर्ता समाजसेवी ओम प्रकाश यादव ने विजेता टीम को सात हजार रुपये नकद व कप देकर सम्मानित किया. वहीं, उपविजेता टीम को पांच हजार रुपये व कप दिया. वहीं, समाजसेवी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन होने से ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों की प्रतिभा निखर कर सामने आयेगी. उन्होंने खेल को लेकर युवाओं को हर संभव मदद की बात कहीं. मौके पर रामगोपाल शर्मा, लक्ष्मण पासवान, गुड्डू ठाकुर, किशोर कुमार सिंह, ज्योतिष राय, कुंदन पासवान समेत बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SIVANDAN BARWAL

SIVANDAN BARWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >