आचार संहिता उल्लंघन मामले में श्रम मंत्री रिहा

देवघर : न्यायिक दंडाधिकारी अजय विशु मिंज की अदालत में चल रहे आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में श्रम मंत्री राज पलिवार को राहत मिली. संदेह का लाभ देते हुए उन्हें रिहा कर दिया गया. श्रम मंत्री पर देवीपुर थाना में 10 नवंबर 2014 में एफआइआर दर्ज हुई थी. उस समय विधानसभा क्षेत्र मधुपुर के […]

देवघर : न्यायिक दंडाधिकारी अजय विशु मिंज की अदालत में चल रहे आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में श्रम मंत्री राज पलिवार को राहत मिली. संदेह का लाभ देते हुए उन्हें रिहा कर दिया गया. श्रम मंत्री पर देवीपुर थाना में 10 नवंबर 2014 में एफआइआर दर्ज हुई थी. उस समय विधानसभा क्षेत्र मधुपुर के भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में थे.
आचार संहिता के दौरान देवीपुर थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद बाजार के पास भाजपा प्रत्याशी राज पलिवार बिना अनुमति के माइक से चुनाव प्रचार कर रहे थे. इसकी सूचना तत्कालीन सहायक चुनाव पदाधिकारी सह बीडीओ विभूति मंडल को मिली तो एफआइआर 114/2014 दर्ज की गयी थी. पुलिस की ओर से चार्जशीट दाखिल करने के बाद ट्रायल के दौरान अभियोजन पक्ष से छह लोगों ने गवाही दी पर, दोष साबित करने में विफल रहे. अभियोजन पक्ष से सहायक लोक अभियोजक सत्येंद्र राय व बचाव पक्ष से एडवोकेट राजकुमार शर्मा ने पक्ष रखा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >