श्रद्धालु के नौ हजार रुपये गायब, थाने में शिकायत

देवघर : बाबाधाम पूजा करने आये श्रद्धालु बिहार अंतर्गत अररिया जिले के फारबिसगंज निवासी अरविंद कुमार मंडल के बैग से नौ हजार रुपये की चोरी हो गयी. इस संबंध में अरविंद ने अज्ञात चोरों के खिलाफ नगर थाने में लिखित शिकायत दी है. जिक्र है कि रात 11:30 बजे पत्नी, सास व तीन बच्चों के […]

देवघर : बाबाधाम पूजा करने आये श्रद्धालु बिहार अंतर्गत अररिया जिले के फारबिसगंज निवासी अरविंद कुमार मंडल के बैग से नौ हजार रुपये की चोरी हो गयी. इस संबंध में अरविंद ने अज्ञात चोरों के खिलाफ नगर थाने में लिखित शिकायत दी है. जिक्र है कि रात 11:30 बजे पत्नी, सास व तीन बच्चों के साथ पूजा करने बाबाधाम पहुंचे.
यहां एक पुरोहित के घर में कमरा लेकर ठहरे. वहां सुपौल के दो व्यक्ति पत्नी, बच्चों के साथ ठहरे थे. सुबह सात बजे दरवाजा बंद कर सभी जल चढ़ाने व बच्चों का मुंडन कराने मंदिर चले गये. 11:30 बजे लौटे, तो बैग में रखा नौ हजार रुपये गायब पाया. इसकी जानकारी मकान मालिक को दी. खोजबीन करने कहा और वे कहीं निकल गये. अरविंद के पास खाना व किराये का भी पैसा नहीं बचा है. मजबूर होकर वे शिकायत देने नगर थाना पहुंचे. नगर पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >