मजार पर की चादरपोशी, मांगी दुआ महिलाओं ने मजार पर चढ़ायी शिरनी

बिहार, बंगाल के अलावा झारखंड के विभिन्न प्रांतों से पहुंचे अकीदतमंद कव्वाली गाते हुए की चादरपोशी मधुपुर : नबी बक्स रोड स्थित बाबा लतीफ शाह की मजार पर लगने वाला दो दिवसीय 34वां उर्स मेला शुक्रवार को संपन्न हो गया. इस अवसर पर दर्जनों अकीदतमंदों ने बाबा के मजार पर चादरपोशी की. महिलाओं की ओर […]

बिहार, बंगाल के अलावा झारखंड के विभिन्न प्रांतों से पहुंचे अकीदतमंद

कव्वाली गाते हुए की चादरपोशी
मधुपुर : नबी बक्स रोड स्थित बाबा लतीफ शाह की मजार पर लगने वाला दो दिवसीय 34वां उर्स मेला शुक्रवार को संपन्न हो गया. इस अवसर पर दर्जनों अकीदतमंदों ने बाबा के मजार पर चादरपोशी की. महिलाओं की ओर से भी मजार पर शिरनी चढ़ायी गयी. मजार के आसपास आकर्षक विद्युत लाइट से सजाया गया था. कई दुकानें भी लगी थी. उर्स में झारखंड, बिहार, बंगाल से अकीदतमंद मन्नत के लिये पहुंचे. जिन अकीदतमंदों की मन्नत पूरी हुई उन्होंने मजार पर चादरपोशी की व शिरनी फातिहा कराया. स्थानीय लोगों ने कव्वाली गाते हुए चादर के साथ पूरे शहर का भ्रमण किया व मजार पर चादरपोशी की. कमेटी अध्यक्ष हाजी अल्ताफ हुसैन, राशीद खान, मो साजिद हुसैन, खुर्शीद आलम, एहसान, अशरफ अली, अजीज, बासुदेव दास, कमालउद्वीन, मो मुस्लिम, सगीर, फिरोज राजा, अरवर मियां, अर्जुन दास, रवींद्र दास आदि मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >