देवघर : नगर थानांतर्गत न्यू सलोनाटांड़ मुहल्ले के एक घर से चोरों ने बोरे में भरकर रखे पांच और 10 रुपये के सिक्के की चोरी कर ली. रिंकू वर्णवाल ने थाना में शिकायत दी है. उसने बताया कि घर के नीचले तल्ले का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे.
पहली मंजिल के एक कमरे में रखे सिक्के से भरे बोरे की चोरी कर फरार हो गये. चोरी गयी सिक्के से भरे बोरे की अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपये बतायी गयी है. पूरा घटनाक्रम रिंकू के घर के बगल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. घटना रात 2:40 बजे की है. करीब 30 वर्षीय युवक सिक्के भरा बोरा उठाकर ले जाते स्पष्ट दिख रहा है. रिंकू की शिकायत पर नगर थाने के एएसआइ ओमप्रकाश ने घर पर छानबीन की. पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है.
