आक्रोश. सड़क हादसे में मौत पर किया जाम, मुआवजे की मांग

देवघर : कुंडा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल प्रमोद यादव की इलाज के दौरान मौत हो जाने से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर बुधवार को सड़क पर उतर आये. उन्होंने शव को सड़क पर रखकर कुंडा मुख्य मार्ग को बजरंग बली मंदिर के निकट एक घंटे तक जाम […]

देवघर : कुंडा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल प्रमोद यादव की इलाज के दौरान मौत हो जाने से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर बुधवार को सड़क पर उतर आये. उन्होंने शव को सड़क पर रखकर कुंडा मुख्य मार्ग को बजरंग बली मंदिर के निकट एक घंटे तक जाम कर दिया. इससे पूरा वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया.
जाम हटाने के लिए कुंडा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे तथा लोगों को समझा, लेकिन परिजन नहीं मानें. सभी ग्रामीण मोहनपुर अंचल पदाधिकारी राकेश तिवारी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे. इस बीच पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, मुखिया पति दिनेश मंडल, बॉबी जजवाड़े ने बीचबचाव किया. सीओ को फोन पर सूचना दी. सीओ घटनास्थल पर पहुंचे.
उन्होंने सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए 20 हजार रुपये खाते में देने, ग्राम सभा के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास, विधवा पेंशन देने, स्पीड ब्रेकर के लिए एनएच को लिखने व शराब दुकान हटाने की घोषणा की. मृतक की पुत्री की पढ़ाई की व्यवस्था कराने की मांग गयी. इसे सामाजिक तौर पर मदद की बात कही. इसके बाद मामला शांत हुआ. लोगों ने सड़क जाम हटा दिया. दरअसल, पिछले सोमवार को रास्ता क्रॉस करते समय प्रमोद यादव को जेएच 15 क्यू 7125 नंबर बाइक ने धक्का मार दिया था.
जिसे सदर अस्पताल से रेफर कर दिया था तथा बुधवार को इलाज के क्रम में मौत हो गयी. इधर कुंडा थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना में दो युवकों का नाम आ रहा है. इसकी सही तरीके से जांच-पड़ताल कर केस दर्ज की जायेगी. मौके पर जेवीएम नेता दिनेश मंडल, मंटू झा, अनिल राउत आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >