हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया शव

मधुपुर : गिरिडीह-मधुपुर रेलखंड पर हरलाटांड़ के निकट रेलवे पटरी पर सोमवार को मिले महिला के शव की पहचान हो गयी है. मृतका फुलवती देवी (27) थाना क्षेत्र के महुआ डाबर की रहने वाली है. उसकी शादी 2003 में सबैजोर के निकट नावाडीह के रघुनाथ महतो से हुई थी. मृतका की मां ने पुलिस को […]

मधुपुर : गिरिडीह-मधुपुर रेलखंड पर हरलाटांड़ के निकट रेलवे पटरी पर सोमवार को मिले महिला के शव की पहचान हो गयी है. मृतका फुलवती देवी (27) थाना क्षेत्र के महुआ डाबर की रहने वाली है. उसकी शादी 2003 में सबैजोर के निकट नावाडीह के रघुनाथ महतो से हुई थी. मृतका की मां ने पुलिस को बताया कि वे लोग मूल रूप से सोनारायठाढ़ी के रहने वाले हैं.
वर्तमान में महुआ डाबर में सपरिवार रहते हैं. उसने अपनी पुत्री की शादी सबैजोर में की थी. उसकी ससुराल वाले दहेज में एक लाख व बाइक की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित करते थे. उसकी हत्या कर शव को रेलवे पटरी पर फेंक दिया. मामले में लड़की के पति रघुनाथ महतो, ससुर हरि महतो, भैंसुर बलदेव महतो व बाल मुकुंद महतो को आरोपित बनाया गया है. हरि महतो अनुमंडल कार्यालय में सरकारी अमीन हैं. पुलिस ने पति रघुनाथ महतो को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि दंपती के छोटे-छोटे दो बच्चे भी हैं. इस मामले में मृतका के ससुर को भी हिरासत में लेकर पूछ ताछ की जा रही है. घटना को लेकर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >