21 बैंकों को देना होगा 60 करोड़ का हाउसिंग लोन

देवघर : केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा हाउसिंग लोन के ब्याज दरों में पिछले 12 वर्षों में सबसे अधिक छूट दी गयी है. देवघर में वित्तीय वर्ष 2017-18 में 24 बैंकों को दिये गये लक्ष्य के अनुसार 60 फीसदी ही हासउिंग लोन देने के मामले पर विभाग ने नाराजगी प्रकट की है. पिछले दिनों डीएलसीसी की […]

देवघर : केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा हाउसिंग लोन के ब्याज दरों में पिछले 12 वर्षों में सबसे अधिक छूट दी गयी है. देवघर में वित्तीय वर्ष 2017-18 में 24 बैंकों को दिये गये लक्ष्य के अनुसार 60 फीसदी ही हासउिंग लोन देने के मामले पर विभाग ने नाराजगी प्रकट की है. पिछले दिनों डीएलसीसी की बैठक में बैंकर्स को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार शत-प्रतिशत हाउसिंग लोन वितरण करने का निर्देश दिया गया है.
चालू वित्तीय वर्ष में नया लक्ष्य 60 करोड़ का दिया गया है. 21 बैंकों को 60 करोड़ रुपये हाउसिंग लोन वितरण करना है. इस वर्ष एक हजार हाउसिंग लोन वितरण करने लक्ष्य दिया गया है. हाउसिंग लोन प्राप्त करने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए आप बैंक की निकटतम शाखा जा सकते हैं व बैंक के प्रतिनिधि से मिल सकते हैं जो आपकी लोन की प्रक्रिया को पूरी करने में आपकी मदद करेंगे. लोन प्राप्त करने के लिए आवेदन फॉर्म भरें तथा सभी दस्तावेजों के साथ उन्हें मुहैया करायें.
हाउसिंग लोन के लिए क्या है अहर्ताएं
आमतौर पर गृह ऋण के लिए जिन दस्तावेजों की जरूर पड़ती है, उनमें पहचान पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, रोजगार की विस्तृत जानकारी, आय प्रमाण (जिसके लिए आप को पिछले तीन साल के इनकम टैक्स रिटर्न दिखाने होंगे), संपत्ति का विवरण, बैंक स्टेटमेंट देना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >