आंधी व बारिश से जनजीवन प्रभावित, घंटों बिजली गुल

देवघर : रविवार की अहले सुबह जब लोग नींद में थे तभी अचानक आयी तेज आंधी बारिश ने शहर का स्वरूप ही बदल दिया. आंधी बारिश आते ही बिजली कट चुकी थी. लोग सोकर उठे तो घर के बाहर आंधी के कारण गंदगी पसरी मिली. रास्ते में जगह-जगह पेड़ की डालियां टूटी हुई थी. करीब […]

देवघर : रविवार की अहले सुबह जब लोग नींद में थे तभी अचानक आयी तेज आंधी बारिश ने शहर का स्वरूप ही बदल दिया. आंधी बारिश आते ही बिजली कट चुकी थी. लोग सोकर उठे तो घर के बाहर आंधी के कारण गंदगी पसरी मिली. रास्ते में जगह-जगह पेड़ की डालियां टूटी हुई थी. करीब एक घंटे की झमाझम बारिश की वजह से मौसम खुशनुमा हो गया.
लेकिन, मोहनपुर, जसीडीह, देवघर ब्लॉक आदि जगहों पर पेड़ों की डालियां टूटने की वजह से आवागमन प्रभावित रहा. ग्रामीण क्षेत्रों में कई घरों की छप्पर उजड़ गयी. तेज हवा व बारिश की वजह से शहर के अधिकांश हिस्सों में बिजली गुल हो गयी. बिजली के अभाव में लोग अंधेरे से परेशान रहे. बारिश की वजह से नालियां भर गयी. नालियों की गंदगी विभिन्न मुहल्लों में सड़कों पर बहने लगा. वार्ड क्षेत्र में साकेत विहार, बरमसिया, शहीद आश्रम रोड, राजेंद्र नगर, जागृति नगर, कालीराखा, सिविल लाइन, इंदिरा नगर आदि मुहल्ले में जल जमाव से परेशानी हुई. दोपहर बाद बिजली की आपूर्ति बहाल की गयी. दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की स्थिति अभी भी नहीं सुधरी है.
सर्कुलर रोड के किनारे नाला नहीं, सड़क पर बह रहा पानी
देवघर. सर्कुलर रोड रोड में कई जगह नाला नहीं रहने से इन दिनों सड़क पर पानी बह रहा है. इससे सड़क की गुणवत्ता पर असर के साथ-साथ दुर्घटना की संभावनाएं बन रही है. सर्कुलर रोड में प्रोफेसर कॉलोनी व पंचमुखी मंदिर के आसपास नाला नहीं, मुहल्ले से निकलने वाला पानी सीधे सड़कें पर बह रही है. सड़क किनारे दलदल भी हो गया है, वाहन जरा किनारे में आती है तो फंस जाती है. करीब 600 फीट तक यह स्थिति बनी हुई है. सर्कुलर रोड शहर का मुख्य सड़क है. श्रावणी मेला में यात्री वाहनों के लिए यह प्रमुख मार्ग बन जाता है. बावजूद पथ निर्माण विभाग ने सर्कुलर रोड में नाला निर्माण आवश्यक नहीं समझा. कई जगह जल-जमाव भी बना हुआ है. घर के आगे नाले का गंदा पानी का जमाव रहने से मुहल्ले वासियों को भी परेशानी हो रही है. श्रावणी मेला के पहले अगर सर्कुलर रोड के किनारे नाला का निर्माण नहीं हुआ तो गंदगी बढ़ सकती है.
आंधी-बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में 10 घंटे बिजली रही बाधित
देवघर. जसीडीह के ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार की अहले सुबह आंधी-पानी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया. सुबह से ही घंटों बिजली प्रभावित रही. कई जगहों पर पेड़ की डाली टूट कर तार पर गिर गयी थी. विभाग को बिजली बहाल करने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा. जसीडीह के दर्दमारा, कोलीपहाड़, नावाडीह, देवीपुर, समेत अन्य फिडर के दर्जनों गांवों में बिजली गुल रही. कोलहाबाद गांव समीप एक पेड़ उखड़ कर तार पर गिर गया. नावाडीह गांव के समीप बिजली का पोल टूट जाने से नावाडीह फिडर रात से दोपहर एक बजे तक बिजली प्रभावित रहा. दर्दमारा, कोलीपाहाड़, देवीपुर समेत अन्य फिडरों में तार व पोल गड़बड़ी होने के कारण दोपहर एक बजे तक बिजली संकट रहा. इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >