देवघर : देवघर जिले में डायल 108 एंबुलेंस सेवा शुक्रवार से शुरू हो गयी. आपातकालीन स्थिति में 108 डायल करने पर तत्काल एंबुलेंस आपके पास पहुंचेगी. इसके जरिये 24 घंटे मरीजों को सेवा दी जायेगी. फिलहाल जिले को दो अत्याधुनिक एंबुलेंस उपलब्ध कराये गये हैं. सिविल सर्जन डॉ कृष्ण कुमार ने बताया कि एक एंबुलेंस देवघर सदर अस्पताल व दूसरा मधुपुर अनुमंडलीय अस्पताल में रहेगा. यह सेवा भारत सरकार व झारखंड सरकार के संयुक्त पहल पर मरीजों को नि:शुल्क प्राप्त होगी. 108 पर कॉल कर आमजन इस एंबुलेंस की सेवा ले सकते हैं. प्रारंभिक चरण में दो एंबुलेंस में डायल 108 सेवा शुरू की गयी है. यह सफल रहा तो अतिरिक्त आठ एंबुलेंस 108 सेवा के लिए दिया जायेगा.
डायल करें 108, तुरंत पहुंचेगी एंबुलेंस
देवघर : देवघर जिले में डायल 108 एंबुलेंस सेवा शुक्रवार से शुरू हो गयी. आपातकालीन स्थिति में 108 डायल करने पर तत्काल एंबुलेंस आपके पास पहुंचेगी. इसके जरिये 24 घंटे मरीजों को सेवा दी जायेगी. फिलहाल जिले को दो अत्याधुनिक एंबुलेंस उपलब्ध कराये गये हैं. सिविल सर्जन डॉ कृष्ण कुमार ने बताया कि एक एंबुलेंस […]

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है एंबुलेंस
जिले को मिले दोनों एंबुलेंस अत्याधुनिक मेडिकल सुविधाओं से लैस है. एंबुलेंस में दो चालक व दो इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन मौजूद रहेंगे. इसके जरिये 24 घंटे मरीजों को सेवा दी जायेगी. ऐसी व्यवस्था की गयी है कि गंभीर मरीज को अस्पताल ले जाने तक एंबुलेंस में इलाज होता रहे. इसमें स्लीपर स्ट्रेचर लगाया गया है. साथ ही फर्स्ट एड बॉक्स, ऑक्सीजन सिलिंडर, मरहम-पट्टी, इमरजेंसी दवा की सुविधा सहित अन्य जरूरी उपकरण भी उपलब्ध रहेंगे.