देवघर : बस से गिर कर गंभीर रूप से जख्मी नीलकंठ मंंडल (35) की मौत हो गयी. झौसागढ़ी स्थित एक दुकान में काम करने वाले नीलकंठ मोहनपुर थाना क्षेत्र के सिमरजोर गांव कर रहनेवाला था. वह गुरुवार की शाम में बाजार समिति के आगे दूध कोठी के समीप पागल बाबा बस (जेएच 04एच 7905) से गिर कर घायल हो गया था. स्थानीय लोगों ने नीलकंठ को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर रेफर किया था.
दुर्गापुर ले जाने के दौरान नीलकंठ की रास्ते में आसनसोल के समीप मौत हो गयी. इसके बाद परिजन उसे लौटाकर वापस देवघर सदर अस्पताल ले आये. अस्पताल द्वारा मिली सूचना के आधार पर बैद्यनाथधाम ओपी पुलिस पहुंची और नीलकंठ के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस को दिये बयान में नीलकंठ के भाई कृष्णदेव मंडल ने कहा है कि काम से वापस लौटने के दौरान वह कृष्णा-रजत नामक बस से घर लौट रहा था. उसी क्रम में बस से नीचे गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.
