अपने हिसाब से कानून को परिभाषित कर रही भाजपा

पालोजोरी : भारतीय जनता पार्टी को संविधान के सम्मान की तनिक भी परवाह नहीं है. भाजपा अपने हिसाब से कानून को परिभाषित कर रही है. शुक्रवार की देर शाम पालोजोरी व सारठ पहुंचे झाविमो सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कर्नाटक में भाजपा सरकार गठन पर पत्रकारों से बात की. बाबूलाल ने कहा कि भाजपा […]

पालोजोरी : भारतीय जनता पार्टी को संविधान के सम्मान की तनिक भी परवाह नहीं है. भाजपा अपने हिसाब से कानून को परिभाषित कर रही है. शुक्रवार की देर शाम पालोजोरी व सारठ पहुंचे झाविमो सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कर्नाटक में भाजपा सरकार गठन पर पत्रकारों से बात की. बाबूलाल ने कहा कि भाजपा न संविधान को और न ही कानून को मान रही है.

गोवा में जब उसे कम सीट आयी तो अपोजिशन व बाकी को मिला कर सरकार बना ली. मणिपुर व मेघालय में भी वही किया़ बिहार में भी उसने तोड़ जोड़ कर सरकार बनायी. लेकिन, कर्नाटक में जब कांग्रेस व जेडीएस की सरकार बनाने की बारी आयी तो राज्यपाल ने उन्हें नहीं बुला कर बीजेपी को सरकार बनाने बुला लिया. यह गलत है. झारखंड में भी झाविमो के छह विधायकों को लेकर सरकार बनायी है. दो को मंत्री व तीन को बोर्ड निगम में अध्यक्ष बनाया हुआ है. देश के नौजवान जाग गये तो भाजपा के नरेंद्र मोदी व अमित शाह को रास्ता नहीं मिलेगा. आने वाले समय में लोग इन्हें गांव में घुसने नहीं देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >