देवघर : बुधवार को मीना बाजार सब्जी मंडी के पश्चिम गेट स्थित केशरवानी आश्रम के निकट आसनसोल मुंशी बाजार के व्यापारी के सामने उसके स्टाफ से दिन के लगभग चार बजे अपराधियों ने पांच लाख रुपये लूट लिये. लूटने से पहले दो अपराधियों ने हवा में फायरिंग की व फिर उनके स्टाफ जूनबांध निवासी अजीत कुमार केसरी की कनपटी पर रिवॉल्वर सटा दिये. जबतक व्यापारी रामचंद्र एंड कंपनी के प्रोपराइटर उमेश साह कुछ समझ पाते अपराधी पैसे लूट कर फरार हो गये.
दिनदहाड़े व्यवसायी से पांच लाख की लूट
देवघर : बुधवार को मीना बाजार सब्जी मंडी के पश्चिम गेट स्थित केशरवानी आश्रम के निकट आसनसोल मुंशी बाजार के व्यापारी के सामने उसके स्टाफ से दिन के लगभग चार बजे अपराधियों ने पांच लाख रुपये लूट लिये. लूटने से पहले दो अपराधियों ने हवा में फायरिंग की व फिर उनके स्टाफ जूनबांध निवासी अजीत […]

उमेश ने बताया कि वह हर दिन की तरह बुधवार को त्रिलोकी महतो व अजीत केसरी के साथ मीना बाजार सब्जी मंडी से रुपये वसूल कर आसनसोल जाने की तैयारी कर रहे थे. सब्जी मंडी पश्चिम गेट से निकल कर केशरवानी आश्रम के निकट जाते ही तेज गति से दो युवक बाइक से आये व घटना को अंजाम दे दिया. नगर थाना में सूचना मिलते ही पुलिस सतर्क हो गयी व तुरंत वायरलेस से आसपास के थाने व गश्ती दल को सूचना दी गयी.
घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ दीपक पांडेय भी नगर थाना पहुंचे. उन्होंने घटना की जानकारी ली. इसमें दोनों युवकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. पुलिस ने शहर में नाकेबंदी कर धर-पकड़ शुरू कर दी है. सीसीटीवी कैमरा से अपराधियों का पहचान करने की कोशिश कर रही है.
एक सप्ताह में दूसरी बार हुई घटना
पिछले बुधवार को ही देर रात एक व्यापारी की डिक्की से तकरीबन डेढ़ से दो लाख रुपये निकाल लिये गये थे. पुलिस अभी उस मामले की जांच ही कर रही थी कि अपराधियों ने फिर पांच लाख लूट कर पुलिस के होश उड़ा दिये. शहर में दिनदहाड़े हो रही अापराधिक घटनाओं से व्यापारी भी सहमे हुए हैं.