बाघमारा बस स्टैंड के पास बनेगी एक हजार बेड की टेंट सिटी

श्रावणी मेले में कांवरियों को सुविधा देने की तैयारी देवघर : श्रावणी मेला में इस वर्ष भी कांवरियों की सुविधा के लिए बाबा नगरी में टेंट सिटी बनायी जायेगी. देवघर-सुल्तानगंज रोड स्थित बाघमारा बस स्टैंड के पास एक हजार बेड की टेंट सिटी बनेगी. जिला प्रशासन ने टेंट सिटी का टेंडर भी निकाल दिया है. […]

श्रावणी मेले में कांवरियों को सुविधा देने की तैयारी

देवघर : श्रावणी मेला में इस वर्ष भी कांवरियों की सुविधा के लिए बाबा नगरी में टेंट सिटी बनायी जायेगी. देवघर-सुल्तानगंज रोड स्थित बाघमारा बस स्टैंड के पास एक हजार बेड की टेंट सिटी बनेगी. जिला प्रशासन ने टेंट सिटी का टेंडर भी निकाल दिया है. यह टेंट सिटी एक माह तक बाघमारा बस स्टैंड में रहेगा. इस टेंट सिटी में कांवरियों के लिए बेड, पंखा व शौचालय की सुविधा रहेगी. जिला प्रशासन ने टेंट सिटी का टेंडर 28 मई तक मांगा है. एनडीसी देवलाल उरांव ने बताया कि टेंट सिटी पिछले वर्ष की तरह रहेगी व सुविधा को और भी बेहतर की जायेगी. टेंडर में जो भी कंपनी न्यूनतम दर का आवेदन देगी. उस कंपनी को बैठक के बाद टेंट सिटी बनाने की अनुमति दी जायेगी. बाघमारा बस स्टैंड में कांवरियों का ठहराव काफी संख्या में होता है. सुल्तानगंज से आने वाले कांवरिया वाहनों का ठहराव बाघमारा बस स्टैंड में ही रहता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >