ऋण ही नहीं मिलेगा तो कैसे खेती करेंगे अन्नदाता

एसबीआइ, इलाहाबाद बैंक व वनांचल बैंक ऋण देने में आगे आंध्रा बैंक, बंधन बैंक, एक्सिस बैंक से एक भी किसानों को नहीं मिला ऋण किसानों के लिए बने को-ऑपरेटिव बैंक से नहीं मिला फायदा देवघर : किसानों को ऋण देने में हर वर्ष बैंक लक्ष्य से पीछे रह जाता है. वित्तीय वर्ष 2017-18 में 22 […]

एसबीआइ, इलाहाबाद बैंक व वनांचल बैंक ऋण देने में आगे

आंध्रा बैंक, बंधन बैंक, एक्सिस बैंक से एक भी किसानों को नहीं मिला ऋण
किसानों के लिए बने को-ऑपरेटिव बैंक से नहीं मिला फायदा
देवघर : किसानों को ऋण देने में हर वर्ष बैंक लक्ष्य से पीछे रह जाता है. वित्तीय वर्ष 2017-18 में 22 बैंकों ने लक्ष्य के अनुसार किसानों को केसीसी ऋण नहीं दिया. बैंकों ने पूरे एक वित्तीय वर्ष में खरीफ व रबी दोनों फसलों के मौसम में किसानों को ऋण लक्ष्य के अनुसार ऋण नहीं दिया. आंध्रा बैंक, बंधन बैंक व एक्सिस बैंक से तो एक भी किसान को फायदा नहीं मिला. किसानों के हित लिए बनी राज्य सरकार की को-ऑपरेटिव बैंक ने भी किसानों को ऋण देने में गंभीरता नहीं दिखायी.
को-ऑपरेटिव बैंक को पिछले वित्तीय वर्ष में 2145 किसानों को केसीसी ऋण देने का लक्ष्य दिया गया था, इसमें को-ऑपरेटिव बैंक महज 58 किसानों को ही ऋण दिया. हालांकि एसबीआइ, इलाहाबाद बैंक व वनाचंल ग्रामीण बैंक ने लक्ष्य से अधिक संख्या में किसानों को केसीसी ऋण दिया है. 25 बैंकों को कुल 158 करोड़ रुपये के ऋण का लक्ष्य दिया गया था, इसमें 136.81 करोड़ रुपये ऋण दिये गये.
किस बैंक ने लक्ष्य के अनुसार दिया ऋण
बैंक लक्ष्य वितरण
एसबीआइ 6910 10,314
बीओआइ 1670 1360
इलाहाबाद बैंक 3580 12685
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 1906 726
पीएनबी 238 169
यूबीआइ 715 134
केनरा बैंक 715 210
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 238 60
यूको बैंक 715 59
बैंक ऑफ बड़ोदा 715 26
आइओबी 238 25
सिंडिकेट बैंक 1190 793
ओबीसी 238 10
बैंक लक्ष्य वितरण
देना बैंक 715 157
इंडियन बैंक 238 272
विजया बैंक 238 25
आंध्रा बैंक 238 0
कॉरपोरेशन बैंक 238 101
बैंक ऑफ महाराष्ट्र 238 25
आइडीबीआइ बैंक 238 50
एचडीएफसी बैंक 715 42
आइसीआइसीआइ बैंक 263 9
एक्सिस बैंक 238 0
बंधन बैंक 253 0
वनांचल ग्रामीण बैंक 5720 11424
को-ऑपरेटिव बैंक 2145 58

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >