व्यवसायी से 1.20 लाख की मांगी गयी रंगदारी

सारठ : सारठ के एक व्यवसायी राजेश राय से उनके मोबाइल पर धमकी देकर एक लाख 20 हजार की मांग की गयी है. नहीं देने पर अंजाम भुगतने को तैयार रहने की चेतावनी दी गयी है. इसको लेकर व्यवसायी ने सारठ थाने में लिखित शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है. केदारनाथ ट्रेडिंग कंपनी […]

सारठ : सारठ के एक व्यवसायी राजेश राय से उनके मोबाइल पर धमकी देकर एक लाख 20 हजार की मांग की गयी है. नहीं देने पर अंजाम भुगतने को तैयार रहने की चेतावनी दी गयी है. इसको लेकर व्यवसायी ने सारठ थाने में लिखित शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है. केदारनाथ ट्रेडिंग कंपनी के प्रोपराइटर राजेश राय के मोबाइल पर नौ मई की रात 8:07 पर मोबाइल संख्या 9304910763 से फोन आया. फोन करने वाले ने कहा कि जल्द ही एक लाख 20 हजार रुपये दे दो.

व्यवसायी ने पूछा कि किस बात के पैसे, तो कहा गया कि तुम्हारे पिता से पाना बनता है. राजेश ने जब इस संबंध में डॉक्यूमेंट की मांग की तो धमकी देते हुए कहा कि तुम्हारे पिता ने पैसा लिया था, वही पैसा देना होगा, नहीं तो अंजाम भुगतने को तैयार रहो. राजेश राय ने कहा कि आज से 18 साल पूर्व उनके पिता केदार राय लापता हो गये थे, जो आज तक नहीं मिले हैं. इसलिए व्यवसायी व उनका परिवार काफी भयभीत हैं.

रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी
चावल-दाल समेत कई अनाज के सप्लायर हैं राजेश राय
सारठ थाने में की लिखित शिकायत, पुलिस कर रही जांच

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >