सड़क की मांग पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

देवीपुर : धोबाना पंचायत के धोबाना रजक टोला में बनियादी सुविधाओं का अभाव है. आजादी के बाद से आज तक इस गांव में जाने के लिये सड़क नहीं बनी है. यहां के ग्रामीण दूसरों की जमीन पर आते-जाते हैं. बारिश के दिनों में जमीन मालिक अपनी जमीन पर फसल लगा देते हैं तो उस समय […]

देवीपुर : धोबाना पंचायत के धोबाना रजक टोला में बनियादी सुविधाओं का अभाव है. आजादी के बाद से आज तक इस गांव में जाने के लिये सड़क नहीं बनी है. यहां के ग्रामीण दूसरों की जमीन पर आते-जाते हैं. बारिश के दिनों में जमीन मालिक अपनी जमीन पर फसल लगा देते हैं तो उस समय ग्रामीणों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है.
उस समय लोग वन विभाग की जमीन की पगडंडी के सहारे आना-जाना करते हैं. ग्रामीण कारू रजक, महेंद्र, केदार, गांगो, महेश्वर, संजय, ढिकली, टिपन, संतोष, बद्री, बासकी, झगरू, रोहन, राजू, बुधन रजक सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि कई बार सांसद से लेकर विधायक व प्रखंड प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन तक गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है. ग्रामीणों ने कहा कि लोकसभा व विधानसभा चुनाव आने वाले हैं. चुनाव के पहले समस्या का समाधान नहीं होगा तो वे लोग चुनाव का बहिष्कार करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >