देवघर : आज रात शहीद आश्रम पथ पर वाहनों की नो इंट्री

देवघर : नौलखा मंदिर मुहाना के पास सरकारी योजना के तहत 11 केवी अंडरग्राउंड केबलिंग का कार्य किया जायेगा. इस दौरान रविवार की रात 11 बजे से सोमवार सुबह चार बजे तक शहीद आश्रम रोड में वाहनों का आवागमन ठप रहेगा. इस दौरान वाहनों का आवागमन बैजनाथपुर-कुंडा मार्ग से होगा. इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी […]

देवघर : नौलखा मंदिर मुहाना के पास सरकारी योजना के तहत 11 केवी अंडरग्राउंड केबलिंग का कार्य किया जायेगा. इस दौरान रविवार की रात 11 बजे से सोमवार सुबह चार बजे तक शहीद आश्रम रोड में वाहनों का आवागमन ठप रहेगा.
इस दौरान वाहनों का आवागमन बैजनाथपुर-कुंडा मार्ग से होगा. इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी सह अनुमंडल दंडाधिकारी कार्यालय देवघर द्वारा आदेश जारी किया गया है. अनुमंडल पदाधिकारी सह अनुमंडल दंडाधिकारी द्वारा नगर थाना प्रभारी, कुंडा थाना प्रभारी, यातायात प्रभारी, प्रभारी पदाधिकारी जिला नियंत्रण कक्ष, एसडीपीओ को कार्रवाई के लिए आवश्यक निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >