झाविमो ने निकाला ढिबरी जुलूस, बिजली दर में बढ़ोतरी का किया विरोध

मधुपुर : झाविमो के केंद्रीय कार्य समिति सदस्य सहीम खान के नेतृत्व में श्यामा प्रसाद मुखर्जी उच्च विद्यालय प्रांगण से बिजली दर की बढ़ोतरी के खिलाफ ढिबरी जुलूस निकाला गया. इस दौरान सरकार के विरोध में जम कर नारेबाजी की गयी. मौके उन्होंने कहा कि प्रदेश में जन विरोधी सरकार से जनता त्राहिमाम है. बिजली […]

मधुपुर : झाविमो के केंद्रीय कार्य समिति सदस्य सहीम खान के नेतृत्व में श्यामा प्रसाद मुखर्जी उच्च विद्यालय प्रांगण से बिजली दर की बढ़ोतरी के खिलाफ ढिबरी जुलूस निकाला गया. इस दौरान सरकार के विरोध में जम कर नारेबाजी की गयी.

मौके उन्होंने कहा कि प्रदेश में जन विरोधी सरकार से जनता त्राहिमाम है. बिजली दर में बेताहाशा बढोतरी कर जनता पर आर्थिक बोझ लादा गया है. कहा कि सरकार जब तक इसे वापस नहीं लेती है. तब तक आंदोलन किया जायेगा. मौके पर पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष उमेश रजक, नगर अध्यक्ष अमेरिका यादव, मनोज पासवान आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >