देवघर : सोमवार की सुबह साढ़े छह बजे से करीब 45 मिनट तक हुई बारिश ने नगर निगम क्षेत्र की सफाई व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है. कई मुहल्लों में नाले का कीचड़ गली में पसर गया तथा पूरा इलाका गंदगी से बजबजाने लगा. लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो गया.
डीसी आवास के सामने व साकेत विहार मुहल्ले में रोड पर कई जगहों पर पानी जमा हो गया. वहीं कई मुहल्लों में सफाई नहीं होने की वजह से जाम नाले से ओवर फ्लो कीचड़ बाहर बहने लगा. वार्ड नंबर 13 के बृजभान सिंह पथ में लोगों जीना मुश्किल हो रहा है.
हाल ही में निगम के द्वारा नाले का निर्माण होने के बावजूद बारिश के बाद पूरा गली कीचड़ से बजबजा रहा है. इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है.
