बुद्ध पूर्णिमा पर 60 हजार भक्तों ने बाबा मंदिर में किया जलार्पण

देवघर : बुद्ध पूर्णिमा व सोमवारी का शुभ संयोग होने से बाबा मंदिर में भारी संख्या में भक्त पहुंचे. बाबा पर जलार्पण के लिए अहले सुबह पट खुलने के पहले की शिव भक्तों का तांता लग गया था. पूजा-अर्चना के लिए भक्त एक दिन पहले ही बाबाधाम पहुंच गये थे. सोमवार को पट खुलने के […]

देवघर : बुद्ध पूर्णिमा व सोमवारी का शुभ संयोग होने से बाबा मंदिर में भारी संख्या में भक्त पहुंचे. बाबा पर जलार्पण के लिए अहले सुबह पट खुलने के पहले की शिव भक्तों का तांता लग गया था. पूजा-अर्चना के लिए भक्त एक दिन पहले ही बाबाधाम पहुंच गये थे. सोमवार को पट खुलने के साथ ही कांचा जल पूजा के बाद भोलेनाथ की दैनिक सरकारी पूजा संपन्न होते ही आम भक्तों के जलार्पण के लिए पट खोल दिया गया.
श्रद्धालुओं की संख्या अधिक हाेने की वजह से कतार मानसरोवर स्थित क्यू कॉम्प्लेक्स तक पहुंच गया. पट बंद हाेने तक करीब 60 हजार शिव भक्तों ने कामनालिंग बैद्यनाथ पर जलार्पण कर मंगलकामना की. वहीं शुभ तिथि पर बाबा मंदिर को भी काफी आमदनी हुई. मंदिर को शीघ्रदर्शनम कूपन के माध्यम से कुल 2965 लोगों ने जलार्पण किया. इससे कुल 07,41,250 रुपये की आमदनी हुई.
क्या है मान्यता
धर्म पुराण के अनुसार बाबा बैद्यनाथ को मां गंगा व चंद्र देव अतिप्रिय हैं, इसलिए इन दोनों देवों को शिवजी ने अपने मस्तक पर जगह दी है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोमवार व पूर्णिमा दोनों तिथि को चंद्र दिवस के तौर पर माना गया है. इस दिन भगवान शिव को गंगा स्नान कर गंगा जल अर्पण करने का विशेष महत्व है. ऐसे करने वाले को भाेलेनाथ मनोवांछित फल की कामना को पूर्ण करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >