सांसद के चार्टर्ड प्लेन का कार्यकर्ताओं ने लिया मजा
देवघर : मोमेंटम झारखंड फोर्थ ग्राउंड ब्रेकिंग सेरोमनी कार्यक्रम में शामिल होने गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे चार्टर्ड प्लेन से दुमका तथा दुमका से सड़क मार्ग से देवघर पहुंचे. कार्यक्रम में हिस्सा लेकर सांसद दुमका होते हुए रांची लौट रहे थे. इस दौरान कार्यकर्ता भी चार्टर्ड प्लेन का आनंद लेते हुए रांची तक गये. चार्टर्ड प्लेन में सवार होकर रांची जाने वालों में मीडिया प्रभारी सीताराम पाठक, हरिकिशोर सिंह, देवता पांडेय, प्रिंस, सुमन आदि शामिल हैं.
