दो को-ऑपरेटिव बैंक मैनेजर, पैक्स अध्यक्ष समेत चार पर मामला दर्ज

देवघर : मधुपुर को-ऑपरेटिव बैंक के दो तत्कालीन बैंक मैनेजर शशिभूषण शर्मा व अमित आनंद समेत बुढ़ई पैक्स अध्यक्ष अशोक पांडेय समेत चार पर 21.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी की प्राथमिकी मधुपुर थाने में दर्ज की गयी है. शशिभूषण शर्मा वर्तमान में जसीडीह को-ऑपरेटिव बैंक व अमित आनंद चितरा को-ऑपरेटिव बैंक में मैनेजर पद पर […]

देवघर : मधुपुर को-ऑपरेटिव बैंक के दो तत्कालीन बैंक मैनेजर शशिभूषण शर्मा व अमित आनंद समेत बुढ़ई पैक्स अध्यक्ष अशोक पांडेय समेत चार पर 21.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी की प्राथमिकी मधुपुर थाने में दर्ज की गयी है. शशिभूषण शर्मा वर्तमान में जसीडीह को-ऑपरेटिव बैंक व अमित आनंद चितरा को-ऑपरेटिव बैंक में मैनेजर पद पर कार्यरत है, चौथा आरोपित राजेंद्र मिश्रा पितजोरिया, मधुपुर के रहनेवाले हैं. पूरे मामले में गड़बड़ी की सूचना मिलने पर झारखंड को-ऑपरेटिव बैंक के दुमका क्षेत्रीय कार्यालय के निर्देश पर झारखंड को-ऑपरेटिव बैंक के देवघर कार्यालय के विकास प्रबंधक अजीत प्रसाद राय द्वारा जांच की गयी.

श्री राय ने बुढ़ई पैक्स व मधुपुर बैंक में जाकर दस्तावेजों की जांच कर रिपोर्ट विभाग को सौंपा. जांच रिपोर्ट के अनुसार इन चारों ने मिलीभगत कर बुढ़ैई पैक्स अध्यक्ष अशोक पांडेय के पैक्स खाता संख्या 1112221111 व राजेंद्र मिश्र के बचत खाता से 8,62,847 रुपये रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस के चेक का फर्जी खाता के माध्यम से 21,60, 720 रुपये भुगतान कर दिया गया.

यह धोखाधड़ी व जालसाजी जैसा अापराधिक मामला है. जांच रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद झारखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देश पर मधुपुर के वर्तमान प्रभारी बैंक मैनेजर राकेश कुमार ने मधुपुर थाने में 27 अप्रैल को चारों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराया है.

बुढ़ई पैक्स अध्यक्ष पर भी जारी है वारंट
को-ऑपरेटिव बैंक से पूर्व में ऋण लेकर नहीं चुकाने के मामले में बुढ़ई पैक्स अध्यक्ष अशोक पांडेय के खिलाफ को-ऑपरेटिव एक्ट के तहत गिरफ्तारी वारंट भी जारी हो चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >