सारठ बाजार : थाना क्षेत्र की बीए फाइनल की छात्रा का शादी की नीयत से अपहरण कर लिया गया है. इस संबंध सारठ थाने में मामला दर्ज किया गया है. लड़की के चाचा ने बताया कि 23 अप्रैल को उनकी भतीजी मधुपुर कॉलेज जाने को कह कर गयी थी.
शाम चार बजे तक वापस नहीं लौटी तो उसके मोबाइल पर संपर्क किया. फोन स्विच ऑफ मिला. खोजबीन करने पर पता चला कि जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के मंडरो गांव के विवेक कुमार मिश्रा ने शादी के नीयत से उसका अपहरण कर लिया है. पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है. परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 11 मई को निर्धारित थी. तिलक भी हो चुका था. निमंत्रण कार्ड भी बंट चुका था. इधर पता चला कि पूर्णिमा का विवेक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था.
