देवघर : नाबालिग के अपहरण की एफआइआर दर्ज

सारठ बाजार : थाना क्षेत्र की 17 वर्षीय लड़की के अपहरण का मामला दर्ज किया गया गया. लड़की के पिता थाने में पप्पू यादव, रोहित यादव, सुदर्शन यादव, पालोजोरी थाना के परसनी गांव निवासी, हरि मंडल खागा व पिंकी देवी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है. शिकायत के अनुसार 23 अप्रैल को वे […]

सारठ बाजार : थाना क्षेत्र की 17 वर्षीय लड़की के अपहरण का मामला दर्ज किया गया गया. लड़की के पिता थाने में पप्पू यादव, रोहित यादव, सुदर्शन यादव, पालोजोरी थाना के परसनी गांव निवासी, हरि मंडल खागा व पिंकी देवी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है.
शिकायत के अनुसार 23 अप्रैल को वे बासुकीनाथ मंदिर पूजा करने गये थे. घर में मां व बेटी थी. दोपहर में नामजद आरोपितों ने बोलेरो में जबरन बैठा कर शादी की नीयत से भगा ले गये. इसके बाद वे लोग पालोजोरी के परसनी गावं के सुदर्शन यादव के घर गये. पता चला कि पप्पू यादव उनकी लड़की को भगा ले गया है. इसके बाद सारठ में मामला दर्ज किया गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >