जेएमएम की सभी कमेटियां भंग, बनेगी नयी कमेटी

देवघर : देवघर जिला जेएमएम कमेटी की बैठक एक होटल में जिलाध्यक्ष नरसिंह मुर्मू की अध्यक्षता में हुई. इसमें जिलाध्यक्ष ने सेंट्रल कमेटी के आदेश पर जेएमएम की सभी कमेटियों को भंग करने की घोषणा की. अब चुनाव के माध्यम से नयी कमेटी का गठन किया जायेगा. इसमें सर्वसम्मति से जिला के सभी प्रखंडों में […]

देवघर : देवघर जिला जेएमएम कमेटी की बैठक एक होटल में जिलाध्यक्ष नरसिंह मुर्मू की अध्यक्षता में हुई. इसमें जिलाध्यक्ष ने सेंट्रल कमेटी के आदेश पर जेएमएम की सभी कमेटियों को भंग करने की घोषणा की. अब चुनाव के माध्यम से नयी कमेटी का गठन किया जायेगा. इसमें सर्वसम्मति से जिला के सभी प्रखंडों में बारी-बारी से चुनाव कराया जायेगा.
इसकी तिथि व पर्यवेक्षक के नामों को जारी किया गया. इस संबंध में सुरेश साह ने बताया कि जिला की देवघर जिला जेएमएम कमेटी, नगर कमेटी व प्रखंड कमेटी को भंग कर दिया गया. सभी जगह अलग-अलग तिथि में चुनाव कराया जायेगा. इसके बाद जिलाध्यक्ष का चयन किया जायेगा.
बैठक में पूर्व स्पीकर शशांक शेखर भोक्ता, पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी, सचिव संजय शर्मा, संतोष सिंह, श्री सिंह, निर्मला भारती, सुरेश साह, संजय चटर्जी, नंद किशोर दास सहित सभी प्रखंड के अध्यक्ष, सचिव मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >