संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत, भाई-भाभी हिरासत में

घटनास्थल के पास खून लगी ईंट मिली है

: हत्या की आशंका इटखोरी. कोनी पंचायत के पकरिया कला निवासी संतोष भुईयां (25) की मौत संदिग्ध अवस्था में हो गयी. उसका शव घर की सीढ़ी के पास मिला. संदेह के आधार पर पुलिस ने मृतक के बड़े भाई टिंकू भुईयां व भाभी रंजू देवी को हिरासत में लिया है. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह पकरिया कला गांव पहुंचे और मामले की जानकारी ली. शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया. पुलिस के अनुसार, घटनास्थल के पास खून लगी ईंट मिली है, जिससे हत्या की आशंका जतायी गयी है. थाना प्रभारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लगता है. मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लगता है. पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >