महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ झामुमो का धरना

आम लोगों की कमर तोड़ रही है महंगाई: निलेश

आम लोगों की कमर तोड़ रही है महंगाई: निलेश चतरा. देश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी को लेकर झामुमो कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को समाहरणालय के समक्ष धरना दिया. धरना कार्यक्रम की जिलाध्यक्ष निलेश ज्ञासेन ने की. धरना में कई कार्यकर्ता शामिल हुए. इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी. धरना को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है. रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल व दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे गरीब व मध्यम वर्ग प्रभावित हो रहा है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मूल समस्या से लोगों का ध्यान भटकाने का काम कर रही है. लोग महंगाई व बेरोजगारी से परेशान हैं, लेकिन इसकी चिंता केंद्र सरकार को नहीं है. उन्होंने कह कि झामुमो हमेशा गरीब, किसान, आदिवासी समेत सभी वर्गों की आवाज उठाने का काम करता रहा है. केंद्रीय सदस्य मनोज चंद्रा ने कहा कि बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ हमेशा संघर्ष करते रहेंगे. उन्होंने केंद्र सरकार से अविलंब महंगाई पर अंकुश लगाते हुए गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों को राहत देने की मांग की. मौके पर जिला सचिव चंद्रदेव साहू, कोषाध्यक्ष नीतेश राणा, बाबूलाल साव, सुरेश साव, बुद्धिजीवी मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवनंदन साव, रवि यादव, मो अजहर, प्रकाश यादव, भूपेंद्र ठाकुर, रमन साहू, सुधीर कुमार, मनोज वर्मा, नेमधारी महतो, सलीम अख्तर समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >