कट्टा के साथ प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार

पुलिस ने सूचना पर चलाया छापामारी अभियान

कार्रवाई. पुलिस ने सूचना पर चलाया छापामारी अभियान 09 सीएच 1- जानकारी देते थाना प्रभारी. हंटरगंज. पुलिस ने छापामारी अभियान चला कर लेंजवा पंचायत के कोसमाही गांव में बुधवार की देर शाम कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. साथ ही कार (बीआर 02 क्यू-3666) को जब्त किया है. गिरफ्तार युवक गुड्डू कुमार उर्फ भविष्य (पिता अकलु गंझु) कुंदा थाना क्षेत्र के लेवाड़ गांव का रहने वाला है. थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक कट्टा लेकर कार से अपनी प्रेमिका से मिलने कोसमाही गांव आया है. इसी सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही कार को जब्त कर लिया. इस संबंध में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया गया. छापामारी टीम में थाना प्रभारी के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक पुरुषोत्तम अग्निहोत्री, एएसआई सुनील दुबे के अलावा कई जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >