ब्रिज में गड़बड़ी की शिकायत पर पहुंची इंजीनियरों की टीम

ग्रामीणों ने कच्चा डायवर्सन बनाये जाने का भी विरोध किया.

चतरा. पत्थलगड्डा प्रखंड के नावाडीह कुमरन स्थान के पास रेलवे विभाग द्वारा बनाये जा रहे ब्रिज में गड़बड़ी की शिकायत पर गुरुवार को ज्वाइंट जीएम पीके सिंह व कई इंजीनियर वहां पहुंचे. वहां ग्रामीणों ने ब्रिज निर्माण में लापरवाही बरतने की बात कही. कहा कि ब्रिज का हाइट अधिक व सीधा के बजाय टेढ़ा होने से आये दिन दुर्घटना होगी. ग्रामीणों के विरोध के कारण एक सप्ताह से निर्माण कार्य बंद है. इसे देखते हुए ज्वाइंट जीएम अपनी टीम के साथ निर्माण स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से बात की. ग्रामीणों ने कहा कि जब तक पुल का हाइट कम नहीं होता विरोध करते रहेंगे. कहा कि इस पथ से हर रोज बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं. ग्रामीणों ने कच्चा डायवर्सन बनाये जाने का भी विरोध किया. कहा कि हल्की बारिश होने पर वाहन डायवर्सन में फंसने लगता है. कई लोग गिर कर घायल भी हो चुके हैं. इस पर श्री सिंह ने ग्रामीणों को पूर्व की सड़क के लेवल में ब्रिज का हाइट करने का आश्वासन दिया. मौके पर जिप सदस्य रामसेवक दांगी, थाना प्रभारी राकेश कुमार, रेलवे के सहायक अभियंता प्रमोद कुमार, इंजीनियर धर्मेंद्र कुमार, बलराम, ग्रामीण धुपाल प्रसाद, केदार दांगी, राजेंद्र दांगी, विश्वजीत दांगी, छोटू, महेंद्र भुईयां समेत कई उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >