चतरा में महिला की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप

Chatra News: चतरा में 22 साल की महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

चतरा से मो० तसलीम की रिपोर्ट

Chatra News: झारखंड के चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र के सीमा गांव निवासी कोयल देवी पति चमन भुईयां की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई. मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है. 

सुबह मिली आत्महत्या की सूचना 

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की अहले सुबह चमन भुईयां के चाचा ने फोन पर मृतका के चाचा को सूचना दी कि कोयल देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग सीमा गांव पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी. 

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना पाकर पुलिस पदाधिकारी दल बल के साथ पहुंचे और मामले की जानकारी ली. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया. मृतका की मां तुड़ाग गांव निवासी कचंती देवी ने बताया कि 2025 में पुत्री की शादी चमन भुईयां के साथ हुई थी. 

2025 में हुई थी शादी 

मृतका की मां तुड़ाग गांव निवासी कचंती देवी ने बताया कि 2025 में बेटी की शादी चमन भुईयां के साथ हुई थी. कुछ महीने तक ठीक ठाक चला. इसके बाद दहेज में बाइक मांग करने लगे, नहीं देने पर बेटी के साथ मारपीट और प्रताड़ित किया जा रहा था. कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ. 

हत्या का लगाया आरोप 

मृतका की मां ने आरोप लगाया कि दहेज को लेकर ही ससुराल वालों ने बेटी की हत्या कर दी है और उसे आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है. महिला ने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की. घटना से परिजनों का रो रोकर बूरा हाल है. इस संबंध में थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने बताया कि अब तक कोई आवेदन नहीं मिला है, आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: अब सुरक्षा मानकों पर चलेंगी रांची की स्कूल वैन, बिना GPS और पुलिस वेरिफिकेशन वाले वाहनों पर कार्रवाई की मांग

यह भी पढ़ें: झारखंड बार काउंसिल चुनाव: मधुलता, रिंकू समेत 5 महिलाएं बनीं सदस्य, महेश तिवारी का परिणाम फिलहाल होल्ड पर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >