522 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

अफीम के अलावा दो मोबाइल फोन जब्त

: अफीम के अलावा दो मोबाइल फोन जब्त चतरा. सदर पुलिस ने पाराडीह जंगल के पास से 522 ग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करों में लावालौंग थाना क्षेत्र के हेड़ुम गांव निवासी रूपेश कुमार व इटखोरी थाना क्षेत्र के परसौनी गांव निवासी दीपांशु कुमार यादव शामिल हैं. तस्करों के पास से अफीम के अलावा दो मोबाइल फोन जब्त किया गया है. यह जानकारी एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस काॅन्फ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को सूचना मिली थी कि पाराडीह जंगल के पास एक-दो व्यक्ति अफीम की खरीद-बिक्री कर रहे हैं. सूचना के आधार पर छापामारी टीम बनायी गयी. टीम ने जंगल स्थित कच्चे रास्ते के पास से अफीम के साथ दोनों को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया. इस घटना में शामिल अन्य तस्करों की पहचान की जा रही है. उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ छापामारी अभियान जारी रहेगा. छापामारी टीम में सीओ अनिल कुमार, एनडीपीएस थाना प्रभारी शमी अंसारी, एएसआई जयप्रकाश कुमार सिंह समेत पुलिस के कई जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >