चतरा में नदी में नहाने पहुंच तीन बच्चे, दो के शव बरामद, तीसरे की तलाश जारी

चतरा के बरैनी में तड़गू नदी में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई. पुलिस शवों की पहचान और तीसरे लापता बच्चे की तलाश में जुटी है.

चतरा. सदर थाना क्षेत्र के बरैनी पंचायत घूरनाडीह गांव स्थित तड़गू नदी चटनिया में शुक्रवार को दो बच्चों के शव मिलने से सनसनी फैल गयी. एक बच्चे का शव नदी के अंदर, जबकि दूसरे का शव नदी किनारे से बरामद किया गया. दोनों बच्चों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है.

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह तीन बच्चे नदी में नहाने पहुंचे थे. इसी दौरान दो बच्चे गहरे पानी में चले गये और डूब गये. घटना के बाद एक अन्य बच्चे का भी पता नहीं चल पा रहा है.

तीसरे बच्चे की भी तलाश जारी

वह नदी में डूबा है या वहां से निकलकर चला गया, इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है. नदी में दो बच्चों के शव देखकर ग्रामीणों ने तत्काल सदर थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकालने के साथ दोनों की पहचान कराने में जुट गयी. साथ ही तीसरे बच्चे की भी तलाश की जा रही है. घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गयी.

नदी के पास मिला कई सामान

घटना स्थल के पास ग्रामीणों को दो साइकिल, तीन जोड़ी चप्पल, दो बैग व अन्य सामान भी मिला है. सामान मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन करते हुए बच्चों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद सामान तीनों बच्चों का है या किसी अन्य का.

घटनास्थल से तस्वीर | Prabhat Khabar Network
घटनास्थल से तस्वीर | Prabhat Khabar Network
घटनास्थल से तस्वीर | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मो. तसलीम

मो. तसलीम चतरा से 10 साल से प्रभात खबर के साथ जुड़े हैं. क्राइम रिपोर्टिंग, भ्रष्टाचार और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि है. निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता करना इनकी पहचान है. मो. तसलीम ने वर्ष 2025 में मार्खम कॉलेज, हजारीबाग से बीजेएमसी की डिग्री प्राप्त की थी.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >