: पुलिस अन्य आरोपियों की कर रही है तलाश पत्थलगड्डा. मवेशी चोरी के दो आरोपियों सोमवार को पुलिस ने जेल भेज दिया. इनमें गिद्धौर थाना क्षेत्र के मारगी गांव निवासी मीना यादव व बबलू मुंडा शामिल हैं. ग्रामीणों ने दोनों को रविवार की रात थाना क्षेत्र के सिंघानी गांव से पकड़ा है. मामले को लेकर पीड़ित सिंघानी निवासी अजय राणा ने थाना में उक्त लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पीड़ित ने बताया कि वह रात को खाना खाने के बाद सो रहे थे. रात करीब 11 बजे घर के बाहर बांधे काड़ा व भैंस के छटपटाने की आवाज सुनायी दी. बाहर आकर देखा, तो चार लोग हमारे काड़ा व भैंस को खोलकर ले जा रहे थे. शोर मचाकर ग्रामीणों को जगाया व ग्रामीणों के सहयोग से दो चोरों को पकड़ लिया गया, वहीं दो चोर अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे. थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से दो मवेशी चोर को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार मीना यादव सरगना है. वह अपने कई सहयोगियों के साथ मिलकर आसपास के गांवों से मवेशियों की चोरी करता है. उक्त दोनों को जेल भेजा गया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है.
मवेशी चोरी करने के दो आरोपियों को पकड़ कर पुलिस को सौंपा
पुलिस अन्य आरोपियों की कर रही है तलाश
