पीएम श्री विद्यालय में बालिकाओं को टीका लगाया गया.

टीका एएनएम पूनम कुमारी द्वारा लगाया गया.

मयूरहंड. हुसियां स्थित पीएम श्री विद्यालय में सोमवार को आयोजित स्वास्थ्य शिविर में गर्भाशय कैंसर से बचाव के लिए बालिकाओं को स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीके लगाये गये. टीका एएनएम पूनम कुमारी द्वारा लगाया गया. मौके पर प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश गुप्ता, स्वास्थ्य सहिया लीलावती देवी, किरण देवी, सैबुन निशा समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

करंट लगने से मवेशी की मौत

मयूरहंड. बिजली करंट लगने से चौरिया गांव निवासी लखन यादव के भैंसा की सोमवार को मौत हो गयी. भैंसा की कीमत लगभग 50 हजार रुपये बतायी जा रही है. ग्रामीण ग्रीन दास ने बताया कि 11 हजार वोल्ट लाइन का धारा प्रवाहित तार टूट कर गिरा हुआ था, जिसके संपर्क में आने से भैंसा की मौत हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >