हंटरगंज में आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए प्रशिक्षण शिविर

प्रखंड सभागार में गुरुवार से आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए ”पोषण भी पढ़ाई भी” विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया.

हंटरगंज. प्रखंड सभागार में गुरुवार से आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए ””पोषण भी पढ़ाई भी”” विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. अध्यक्षता बीडीओ निखिल गौरव कमान कच्छप ने की, संचालन महिला पर्यवेक्षिका माधवी कुमारी ने की. पहले दिन बच्चों को उचित पोषण के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर मंथन हुआ. खेल-खेल में बच्चों को पढ़ाई कराने, पोषाहार वितरण सही ढंग से करने आदि पर चर्चा की गयी. सेव��काओं को ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्य निभाने की बात कही गयी. कहा गया कि सेविका यदि सही ढंग से पालन नहीं करती हैं, तो कार्रवाई की जायेगी. मौके पर योगेश शर्मा, ओमप्रकाश के अलावा कई आंगनबाड़ी सेविका उपस्थित थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >