गिद्धौर. प्रखंड मुख्यालय के ठाकुरबाड़ी से रामसागर सड़क पर पानी बहाने पर अंकुश लगाने को लेकर ग्रामीणों ने बैठक की. ग्रामीणों ने कहा कि सड़क किनारे विभिन्न घरों से गंदा पानी सड़क पर बहने के कारण सड़क की स्थिति नारकीय हो जाती है. गंदा पानी से होकर लोगों को गुजरने में दिक्कतें हो रही है. सबसे अधिक परेशानी नीचे टोला, हरदी बागी टोला व इस सड़क से पैदल स्कूल-कॉलेज जानेवाले छात्र-छात्राओं को हो रही है. सड़क पर जल-जमाव के कारण हमेशा दुर्घटनाएं होती रहती है. कई बार टोले के लोगों से पानी नहीं बहाने की बात कही गयी, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. ग्रामीणों ने घरों का पानी सड़क पर नहीं बहाने का निर्णय लिया. बैठक में अनुपस्थित रहनेवाले लोगों के घरों में जाकर पानी नहीं बहाने की बात कही जायेगी. मौके पर पूर्व पंसस महादेव दांगी, राजकुमार यादव, रविंद्र दांगी, सत्यनारायण पासवान, प्रदीप कुमार मौर्य, कार्तिक कुमार, दशरथ कुमार समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
