गिद्धौर. अनियंत्रित पिकअप वैन बरियातु गांव स्थित बैजनाथ यादव की राशन दुकान को तोड़ती हुई पेड़ से जा टकरायी. इस घटना में वैन चालक बाल-बाल बचा. पिकअप वैन चालक मो उमर खान ने बताया कि वैन चतरा के समीर खान की है. वैन हजारीबाग की ओर से चतरा की ओर जा रही थी. इसी बीच अनियंत्रित होकर राशन दुकान को तोड़ती हुई पेड़ से टकरा गयी. इस घटना में बैजनाथ यादव को लगभग 15 हजार का नुकसान हुआ है. वहीं वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री दल बल के साथ वहां पहुंचे और चालक को थाना ले गये.
दुकान को तोड़ती हुई पेड़ से टकरायी वैन
इस घटना में वैन चालक बाल-बाल बचा.
