मोबाइल छिनतई करने वाले चार युवक गिरफ्तार

17 मई को चतरा सदर थाना क्षेत्र के रितिक से की थी लूटपाट

वारदात. 17 मई को चतरा सदर थाना क्षेत्र के रितिक से की थी लूटपाट इटखोरी. पुलिस ने राहगीरों से मोबाइल छिनतई करने वाले चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. इनकी पहचान परोका गांव निवासी सागर पासवान, धनखेरी गांव निवासी राहुल कुमार पासवान, मो मासुक व मो साजिद के रूप में की गयी. चारों के पास से एक बाइक व एक मोबाइल फोन जब्त किया गया. यह जानकारी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने सोमवार को दी. उन्होंने जारी अपने बयान में बताया है कि 17 मई 2026 को चतरा सदर थाना क्षेत्र के केसरी चौक निवासी रितिक कुमार इटखोरी से चतरा की ओर जा रहे थे. इस दौरान उक्त चारों ने रोक कर उनका मोबाइल फोन छीन लिया था. इस संबंध में मामला दर्ज कराया गया था. पुलिस अधीक्षक ने कांड के उदभेदन के लिए थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड में संलिप्त चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. छापामारी टीम में थाना प्रभारी के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक विजय कुमार सिंह समेत पुलिस के कई जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >