सिमरिया. सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में सोमवार को देर से विद्यालय आने पर शिक्षक ने एक छात्रा को उठक बैठक कराया. उठक बैठक के दौरान दसवीं कक्षा की छात्रा मुस्कान राज बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी. सूचना मिलने पर परिजन स्कूल पहुंचे और अचेतावस्था में छात्रा को आनन फानन में रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां स्लाईन चढ़ाकर इलाज किया गया. छात्रा के पिता बगरा निवासी प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि इस विद्यालय में देर से आने पर बच्ची को उठक बैठक कराया जाता है, जो गलत है. बच्ची के जमीन पर गिरकर अचेत होने के बाद भी शिक्षको द्वारा अस्पताल भी नही पहुंचाया गया. यहां के शिक्षक काफी लापरवाह है. उन्होंने उपायुक्त व जिला शिक्षा पदाधिकारी से लापरवाह शिक्षक पर कार्रवाई करने की मांग की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
