.कल-पुर्जे के अभाव में नहीं हो रही है चापानल की मरम्मत

नगर परिषद क्षेत्र में खराब पड़े चापानलों की मरम्मत कल-पुर्जे के अभाव में नहीं हो पा रहा है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

चतरा. नगर परिषद क्षेत्र में खराब पड़े चापानलों की मरम्मत कल-पुर्जे के अभाव में नहीं हो पा रहा है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कई मुहल्ले के लोग चंदा इकट्ठा कर सामान को लाकर चापानलों की मरम्मत कराने को विवश हैं. सोमवार को वार्ड नंबर 12 के शेखटोली में खराब पड़े चापानल की मरम्मत करायी गयी. वार्ड पार्षद आबिद हुसैन के कहने पर नगर परिषद के मिस्त्री पहुंचे. चंदा इकट्ठा कर खराब सामान को बदला गया. जानकारी के अनुसार नगर परिषद में डेढ़ वर्षो से चापानल के सामान उपलब्ध नहीं हैं. इस कारण चापानलों की मरम्मत नहीं हो पा रही है. लोगों ने कहा कि नगर परिषद का काम सिर्फ टैक्स लेना है. लोगों को किसी तरह की सुविधा नहीं मिल रही है. चापानल खराब होने से लोग बरसात के दिनों में भी पानी की समस्या से जूझ रहे हैं. चापानल खराब होने की शिकायत करने पर नगर परिषद की ओर से मिस्त्री को भेजा जाता है, लेकिन मिस्त्री सामान खराब होने की बात कह वापस चला जाता है. लोगों ने नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी विनिता कुमारी व उपायुक्त कीर्तिश्री जी से खराब पड़े चापानलों की मरम्मत कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >