जिउतिया पर्व को लेकर हरी सब्जियों का बाजार गर्म

जिउतिया पर्व को लेकर रविवार को हरी सब्जियों का भाव आसमान पर रहा.

इटखोरी. जिउतिया पर्व को लेकर रविवार को हरी सब्जियों का भाव आसमान पर रहा. बाजार में झिंगी (तोरू) की बिक्री 80 रुपये प्रतिकिलो हुई. वहीं मड़ुआ आटा की भी बिक्री 80 रुपये प्रतिकिलो हुई. रविवार को सुबह होते ही सब्जियों की बाजार लगने वहां भीड़ भी देखी गयी. रविवार को इटखोरी डेली मार्केट में कांदा 40 रुपये, खीरा 60 रुपये, भिंडी 40 रुपये, करेला 40 रुपये, ओल 50 रुपये किलो की दर से बिके. दोपहर बाद बाजार में चहल-पहल बढ़ गयी. वहीं बारिश से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >